फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead body of Missing old man found near river

लापता बुजुर्ग का शव नदी किनारे मिला, जिले में फैली सनसनी, बेटी ने लगाया ये आरोप

Sat, 12 Jan 2019 09:16 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 12 Jan 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
dead body of Missing old man found near river
डेमो
यूपी के बांदा जिले में कई दिनों से लापता बुजुर्ग का शव केन नदी के किनारे मिला। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मजरा चुआ का पुरवा के पास केन नदी किनारे शनिवार दोपहर एक शव ग्रामीणों ने देखा। यह लगभग दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि मृतक बांदा शहर के कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव का रामशरण उर्फ सर्रा केवट (65) था। वह चुआ का पुरवा में बेटी के घर आया था। कई दिनों से यहीं था। तीन दिन पहले लापता हो गया था।
विज्ञापन


कोतवाली उप निरीक्षक सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुत्री कल्ली ने बताया कि पैतृक गांव कनवारा में घर के हिस्से को लेकर पुत्र लल्लू आए दिन झगड़ा करता था। इससे तंग आकर पिता रामशरन उसकी ससुराल आ गए थे। आरोप लगाया कि हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कहा कि रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed