फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of married woman found hanging

Kanpur News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 12 Jul 2024 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging
शिवली। कोतवाली क्षेत्र के ककरमऊ में शुक्रवार की सुबह विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली शिवली के ककरमऊ निवासी पिंटू कमल की पत्नी सोनम उर्फ पूनम (25) का शव शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब कमरे के अंदर छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। खेत से लौटी सास निर्मला, ससुर जमुना प्रसाद ने बहू का शव फंदे पर लटका देखा तो चीख निकल गई। शोर सुन पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद ड्यूटी पर फैक्टरी गए पति को घटना की जानकारी दी गई। वहीं कुछ देर बाद मायके के लोग भी आ पहुंचे। घटना की जानकारी पर पहुंची शिवली पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। निर्मला ने पुलिस को बताया कि बेटा पिंटू किसान नगर की एक फैक्टरी में काम करता है। उसकी 9 दिसंबर 2023 को शादी हुई थी। शुक्रवार को बेटा ड्यूटी पर चला गया था। इसके बाद वह पति के साथ खेत में धान लगाने चली गई थी। घर पर बहू सोनम थी। जब वह सुबह 10 बजे के करीब लौट कर आई तो फंदे पर शव लटका था। इधर घटना की जानकारी पर कानपुर नगर के मकसूदाबाद से मायके वाले भी जा पहुंचे। कोतवाली प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed