{"_id":"5c641493bdec2232285b0f52","slug":"dead-body-of-mandi-inspector-son-found-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी इंस्पेक्टर के बेटे का मिला शव, पिता का आरोप- हत्या करने के बाद फांसी पर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी इंस्पेक्टर के बेटे का मिला शव, पिता का आरोप- हत्या करने के बाद फांसी पर लटकाया
Wed, 13 Feb 2019 06:28 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 13 Feb 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
गमगीन बैठे मृतक के माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चित्रकूट में मुख्यालय के गल्लामंडी परिसर में बने आवास में मंडी इंस्पेक्टर के बेटे का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक के माता-पिता ने गल्ला मंडी के ही सुरक्षाकर्मी समेत दो पर नशा कराकर बेहोश करने के बाद फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।
लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां महमूदापुर निवासी गल्लामंडी इंस्पेक्टर रामनरेश त्रिवेदी अपनी पत्नी सुमन व बड़े पुत्र हितेष कुमार त्रिवेदी (26) के साथ गल्लामंडी कालोनी में रहते थे। वह इसी मंडी में तैनात थे। शनिवार किसी काम से वह सपत्नीक गांव चले गए तो घर मेें हितेष अकेले था। बुधवार वापस आए तो दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी।
घर के पीछे की बाउंड्रीवाल से अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर देखा तो पुत्र का शव फंदे से लटकता मिला। जिससे परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। पिता रामनरेश ने आरोप लगाते बताया कि मंडी परिसर के एक सुरक्षाकर्मी व एक अन्य से शनिवार को विवाद हुआ था। आशंका जताई कि पुत्र की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया है। दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मृतक तीन भाईयों में बड़ा था।