फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of farmer's missing son recovered from well in Fatehpur, suspected of murder, police engaged in investigation

Fatehpur News: किसान के लापता बेटे का कुएं से शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 18 Jun 2022 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Jun 2022 12:27 PM IST
सार

बकेवर थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता युवक का शव शनिवार को कुएं से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का घटना से रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Dead body of farmer's missing son recovered from well in Fatehpur, suspected of murder, police engaged in investigation
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में दो दिन से गायब युवक का शनिवार को अपने ही खेत स्थित कुएं से शव मिला। परिजन लगातार युवक की खोजबीन में लगे थे। मिली जानकारी के अनुसार, बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी राजू दुबे ने बताया कि दो दिन पहले बड़ा पुत्र परीक्षित उर्फ़ आशू (28)घर से खेत में खाना बनाने के लिए बर्तन और चावल लेकर गया था। उसने खेत में चोखा बाटी बनाने की बात कही थी। 

विज्ञापन

शाम को घर खाना नहीं आने पर वह लोग खेत पहुंचे, तो देखा कि वहां कोई नहीं था। बेटे की लगातार खोजबीन में जुटे थे। शनिवार सुबह  छोटा बेटा आयुष खेत की तरफ आया, तो उसने देखा कि सपाट कुएं में परीक्षित का शव उतराता देखा। पुलिस को सूचना दी। तीन साल से लड़का खेत में ही रहता था। खाना खाने के लिए घर आता-जाता था। दूसरे दिन रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चला सका।

विज्ञापन

घटना से मां शैल कुमारी, भाई प्रदुम, आयुष, सक्षम, बहन प्रियंका और कोमल का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस को मौके पर खाली शराब की शीशी, खाने पीने के बर्तन, मृतक के कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव के चेहरे और मत्थे पर कटे का निशान है।  घटना संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed