{"_id":"5d8484c18ebc3e93cc43f962","slug":"dead-body-of-eight-year-old-son-found-missing-from-outside-the-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: घर के बाहर से गायब हुए आठ साल के बेटे की कुएं में मिली लाश, शव देख बेहोश हुई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: घर के बाहर से गायब हुए आठ साल के बेटे की कुएं में मिली लाश, शव देख बेहोश हुई मां
Fri, 20 Sep 2019 09:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 20 Sep 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में घर के बाहर मस्जिद के पास मैदान में खेलते वक्त गुरुवार शाम लापता हुए बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव घर से कुछ दूरी पर कुएं में फेंक दिया गया। उसके हाथ प्लास्टिक की रस्सी से पीछे बंधे और गले में फंदा कसा था। जरदोजी कारीगर पिता ने अज्ञात हत्यारों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तहरीर में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। एसपी डा. अनिल मिश्र ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी की। मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगा दिया है। मोहल्ला छोटा बंगसपुरा रजा मस्जिद के पीछे निवासी जरदोजी कारीगर यूसुफ अंसारी का आठ वर्षीय पुत्र मोहम्मद उजैर गुरुवार शाम छह बजे मस्जिद के सामने मैदान में खेल रहा था।

साढ़े सात बजे तक भी घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने खोजा। मोहल्ले में ही ननिहाल और मौसी के यहां भी फोन किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर मोहल्ले के लोग खोजबीन करने लगे। रात में ही परिजनों ने नखास चौकी और कोतवाली पुलिस को सूचना दी, तो दरोगा और कोतवाल पहुंचे। उन्होंने यूसुफ से बच्चे की गुमशुदगी की तहरीर ले ली। कुछ देर खोजने की कोशिश की।
जैसे-जैसे रात होती गई, परिजनों की चिंता बढ़ती गई। बड़ा बंगसपुरा के पास घने जंगल में भी खोजने का प्रयास किया गया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे सैकड़ों लोग जंगल में खोजबीन करने लगे, तो एक जगह देशी शराब के दर्जन भर से अधिक पाउच पड़े मिले। वहीं उजैर की एक चप्पल भी पड़ी थी। अनहोनी की आशंका से लोगों ने वहां छानबीन शुरू की।

साढ़े आठ बजे बंगसपुरा निवासी फरीद के खेत स्थित 8-10 फीट गहरे कुएं में उजैर को पड़ा देखा। उसे लोगों ने निकाला और सीधे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी डा. अनिल मिश्र अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पिता यूसुफ अंसारी को ढांढस बंधाया। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस, स्वॉट टीम और मऊदरवाजा थाना पुलिस की टीमें बनाकर उन्हें घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक जांच कराने की जरूरत नहीं समझी। पिता यूसुफ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पर इसमें घटना की वजह स्पष्ट नहीं की है। यूसुफ का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। यूसुफ घर से टी शर्ट पहन कर निकला था। टी शर्ट उसके बदन पर नहीं मिली है।
शव का पोस्टमार्टम डा. सुनील व डा. अनुराग के पैनल ने किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 18 घंटे पहले गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि की गई है। साथ ही बालक की स्लाइड बनाई गई है। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल मिश्रा ने बताया कि मामले के खुलासे तीन टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस के जवान मोहल्ले के ही कुछ शातिरों पर नजर रखे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।