फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dead body of child found in the forest, hands and legs tied, cloth stuffed in mouth, marks of serious injuries

चित्रकूट: जंगल में व्यापारी के बेटे का शव, हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा, सिर में गंभीर चोटों के निशान

Sun, 24 Sep 2023 10:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Sep 2023 10:18 AM IST
सार

Chitrakoot News: पिता के फोन पर एक फोन आया और कहा कि 15 लख रुपये लेकर डभऊरा के जंगल में आओ नहीं... तो तुम्हारे बेटे को गोली मार देंगे। घटना की जानकारी परिजनों ने शंकरगढ़ पुलिस को दी। दर्जनों व्यापारियों ने थाने पहुंचकर मामला से अवगत कराया।

विज्ञापन
Dead body of child found in the forest, hands and legs tied, cloth stuffed in mouth, marks of serious injuries
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र में जंगल में प्रयागराज के व्यापारी पुष्पराज केसरवानी के बेटे शुभ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। किशोर के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। साथ ही, सिर पर भारी पत्थर से वार किया गया था, जिससे गंभीर चोटों के निशान लगे थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत शंकरगढ़ के व्यापारी पुष्पराज केसरवानी उर्फ  विक्की का बेटा शुभ केशरवानी (13) शंकरगढ़ के ही एक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को शाम चार बजे तक वह दुकान पर था, फिर कहीं चला गया। परिजनों ने उसे बहुत ढूंढ़ा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद लगभग नौ बजे उसके पिता के फोन पर एक फोन आया और कहा कि 15 लख रुपये लेकर डभऊरा के जंगल में आओ नहीं... तो तुम्हारे बेटे को गोली मार देंगे। घटना की जानकारी परिजनों ने शंकरगढ़ पुलिस को दी। दर्जनों व्यापारियों ने थाने पहुंचकर मामला से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या कर फरार हो गए थे आरोपी
पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर नंबर को सर्विलांस में लगा दिया। जानकारी होने पर डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी, एसीपी बारा संतोष सिंह और थाना लालापुर पुलिस टीम शंकरगढ़ थाने पहुंचे। व्यापारियों से बातचीत करके थानाध्यक्ष से पूरे मामले की जानकारी ली थी, लेकिन आरोपियों को नहीं पकड़ सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed