फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of an officer posted in Merchant Navy found hanging

UP: मर्चेंट नेवी में तैनात ऑफिसर का फंदे से लटका मिला शव, पड़ोसियों ने घर की घंटी बजाई तो पता चली घटना

Tue, 27 Feb 2024 08:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Feb 2024 08:35 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव में मर्चेंट नेवी के ऑफिसर का शव फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Dead body of an officer posted in Merchant Navy found hanging
मृतक की फाइल फोटो व गमगीन महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मर्चेंट नेवी में द्वितीय ऑफिसर के पद पर तैनात कर्मी का शव घर की दूसरी मंजिल की छज्जे की रेलिंग में लटका मिला। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने शव देख घर वालों को बताया। परिजन आत्महत्या के पीछे का कारण नहीं बता पा रहे हैं। सदर कोतवाली के प्रियदर्शिनी नगर एमआईजी 38 सेक्टर ए निवासी सोलंकी श्रीवास्तव (32) मर्चेंट नेवी में द्वितीय ऑफिसर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


कैप्टन की तैयारी के लिए वह एक साल से छुट्टी पर थे। लिखित परीक्षा के साथ 14 फरवरी को साक्षात्कार भी हो गया था। इसमें वह पास हो गए थे। छह मार्च को उन्हें कैप्टन पद पर नियुक्ति लेनी थी। मृतक के पिता उमेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को सोलंकी ने परिवारीजनों के साथ खाना खाया। रात करीब 11:30 बजे देहरादून अपनी ससुराल गए छोटे भाई सूर्या श्रीवास्तव से भी फोन पर बात की। किसी प्रकार का कोई तनाव उसके चेहरे पर नहीं था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर की घंटी बजाई तो घटना का पता चला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों का कोई आरोप न होने से शव का पोस्टमार्टम कराया। उसमें हैंगिंग (फंदा लगाने) की पुष्टि हुई।
कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। परिजन भी आत्महत्या के पीछे का कारण नहीं बता पा रहे हैं। अगर कोई तहरीर आती है तो आगे की कार्रवाई होगी।

दो दिन पहले जगन्नाथपुरी घूमकर आया है परिवार
सोलंकी श्रीवास्तव के कैप्टन बनने पर पूरा परिवार जगन्नाथ पुरी दर्शन करने गया था। दो दिन पहले ही घूमकर सभी घर लौटे हैं। घर पर हसी खुशी का माहौल था। यह घटना अचानक घटित होगी किसी को अंदाजा तक नहीं था।

फोन की जांच में हो सकता खुलासा
पड़ोसियों में चर्चा है कि ऑफिसर की आत्महत्या के पीछे का कोई न कोई कारण तो अवश्य है। घर में रुपयों की कोई दिक्कत नहीं थी। परिवार भी सज्जन है। फिर ऐसा क्या हुआ कि उसे आत्महत्या करनी पड़ी। परिजनों का आरोप न होने से पुलिस ने भी फोन की जांच नहीं की। लेकिन अगर उसकी गहनता से जांच हो तो कोई न कोई अहम सुराग मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed