फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a youth found in Bombay, murder suspected

Kanpur News: बंबे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 15 Jul 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in Bombay, murder suspected
इकदिल। केशोंपुर कलां के बंबे में एक युवक का शव पड़ा मिला है। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने भरथना क्षेत्र के युवक के साथ रात में बेटे के जाने की बात कही है।
विज्ञापन


गौरव शाक्य (30) निवासी गांव केशोंपुर कलां गैस सिलिंडर के गोदाम पर मजदूरी करता था। सोमवार सुबह गांव के पास ही बने बंबे में ग्रामीणों ने गौरव का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पिता प्रेम प्रकाश ने बताया कि रविवार रात लगभग 10 बजे बेटा गौरव गैस गोदाम के पास भरथना क्षेत्र के एक युवक से मिला था। रात में वह घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

बताया कि जिस युवक के साथ बेटा रात में था। उसे फोन मिलाया लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed