फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a youth found hanging from a tree

Kanpur News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 26 Oct 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 26 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a tree
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के ररुवा में शुक्रवार रात को युवक का शव खेत में खड़े नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
विज्ञापन

ररुवा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। तभी से वह अपने बेटे सूरज (25) के साथ रहता था। जबकि बेटी सुनीता व रमदेयी की शादी हो चुकी है। बेटा खेती किसानी में हाथ बटाता था। शुक्रवार शाम को बेटा खाना खाने के बाद घर से निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो उसने तलाश शुरू की।
विज्ञापन

इस बीच खेतों की ओर गए किसानों ने बेटे का शव नीम के पेड़ में गमछे के फंदे से लटकता देखा। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में परिजन की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed