{"_id":"67b4de49d3c7815f220ab1b9","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-lying-under-a-tin-shed-not-identified-kanpur-news-c-220-1-akb1007-123047-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टिनशेड के नीचे पड़ा मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टिनशेड के नीचे पड़ा मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
Wed, 19 Feb 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। कानपुर-इटावा हाईवे पर महटौली स्थित दुकान के बाहर टिनशेड में मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त न हो पाने पर शव मोर्चरी में रखवाया है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के बीसलपुर निवासी ललित कुमार अमराहट थाना क्षेत्र के महटौली में हाईवे किनारे किराए पर दुकान किए हैं। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने एक 38 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में दुकान के टिनशेड में पड़ा देखा। इसपर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सिकंदरा संजय वर्मा, थाना प्रभारी सुरजीत सिंह पाल ने घटना स्थल पर छानबीन करने के साथ फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के भट्टा मजदूर या फिर औरैया निवासी होने की आशंका जाहिर की है। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि मृतक नीला स्वेटर, महरून टी-शर्ट व काला लोअर पहने है। दाहिने हाथ में कड़ा पहन रखा है। उसके बाएं हाथ में अजय कुमार, एके लव यू व बांह पर भगवान शिव का टैटू गुदा है। शिनाख्त करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
.................
संगम एक्सप्रेस में महिला व छात्रों हुई कहासुनी
रूरा। संगम एक्सप्रेस में सीट को लेकर सोमवार रात को एक महिला की इटावा निवासी छह छात्रों से बहस हो गई। इसपर महिला ने 112 पर पुलिस को सूचना दे दी। इसपर चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने रात दो बजे के करीब ट्रेन को रूरा स्टेशन पर रुकवाई और छात्रों को थाने ले गए। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि सीट को लेकर महिला व छात्रों में बहस हुई थी। पूछताछ के बाद छात्रों को छोड़ दिया गया है। (संवाद)