{"_id":"61c8c9152bf92073f33d69a2","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-tree-some-distance-away-from-home-in-kanpur-dehat-akbarpur-news-knp6718903171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में घर से कुछ दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में घर से कुछ दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
डेरापुर। फत्तेपुर गांव में शनिवार रात एक युवक का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। फत्तेपुर गांव निवासी मोहम्मद के बेटे की तीन दिन पूर्व शादी हुई है। शनिवार को रिश्तेदार चौथी लेकर आए थे।
देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिजन अपने कामों में व्यस्त हो गए। इससे पहले मोहम्मद के भाई अहमद का पुत्र इमरान (18) सड़क किनारे बने घर पर सोने की बात कह कर कार्यक्रम स्थल से निकला था।
कुछ देर बाद अहमद वहां पहुंचा तो नजदीक लगे शीशम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से इमरान का शव लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन व मोहल्ले के लोग जुट गए।
विज्ञापन
फंदे से शव उतारा गया लेकिन इससे पहले इमरान की मौत हो चुकी थी। पुलिस को जानकारी दिए बिना परिजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल ने जानकारी से इन्कार किया है। (संवाद)