{"_id":"660a85af32f91d71f804a3a4","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-tree-kanpur-news-c-220-1-akb1007-110660-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव
Mon, 01 Apr 2024 03:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:30 PM IST
विज्ञापन
शिवली। थाना क्षेत्र के गौरी में शनिवार सुबह युवक का शव खेत के किनारे बबूल के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरी गांव के किसानों ने विश्राम शर्मा के खेत के पास खड़े बबूल के पेड़ पर गांव के श्यामसुंदर उर्फ भूरा (29) का शव गमछे से लटकता देखा। अनहोनी की जानकारी पिता नन्हे, मां बिंदरानी, भाई मोहित व सुमित रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। पिता नन्हे ने बताया कि बेटा मजदूरी करके आजीविका चलाने में सहयोग करता था। उसकी शादी हो चुकी थी। बहू मायके में रह रही है। परिवार के लोग फंदा लगाए जाने का कारण पुलिस को स्पष्ट नहीं बता सके। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।