{"_id":"6281f219d9ba9d3d524056eb","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-the-house-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Mon, 16 May 2022 12:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 16 May 2022 12:12 PM IST
सार
जसवंतनगर में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सिद्धार्थपूरी मोहल्ले में रहने वाला युवक घर पर अकेला ही था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक रामकुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में जसवंतनगर कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थपूरी में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर मे अकेला था। आत्महत्या का सही कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थपुरी मोहल्ला निवासी रामकुमार उर्फ रामू (32) पुत्र बाबूराम शाक्य रविवार को घर में अकेले था। उसकी मां दिल्ली गई थी, जबकि भाई सुनील कुमार परिवार के साथ बिधूना गया हुआ था। रात को भाई सुनील ने रामकुमार को फोन किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने थोड़ी देर बाद फोन कर जानकारी करने को कहा।
विज्ञापन
भाई के अनुसार, जब पड़ोसी रात करीब दस बजे घर देखने गए, तो कमरे की खिड़की से रामकुमार का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर भाई और जसवंतनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन