फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree under suspicious circumstances, inspector accused of tortu

Etawah: संदिग्ध हालातों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने दरोगा पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Wed, 01 Nov 2023 03:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 01 Nov 2023 03:17 PM IST
सार

Etawah News: मौके पर पहुंची ने शव को पेड़ से नीचे उतारने का प्रयास किया, जिसका परिजनों नें विरोध कर घंटे तक हंगामा किया। एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। उधर, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree under suspicious circumstances, inspector accused of tortu
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी रकुइया नहर पुल के आगे राइन गांव को जाने वाले मार्ग पर एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर प्रताड़ित करने आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

साथ ही, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ नागेंद्र चौबे, प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पेड़ से नीचे उतारने का प्रयास किया, जिसका परिजनों नें विरोध कर घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन

एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। उधर, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदोई के गांव मानिकपुर निवासी संतोष यादव का बेटा आशीष (18) उर्फ छोटू का बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे शव नहर की पटरी के किनारे एक पेड़ पर शव लटकता हुआ पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलाल के माध्यम से मांगे थे दो लाख रुपये
मृतक के पिता संतोष यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व नगला पम्मी हरिजन युवक से मेरे बेटे की मारपीट हो गई थी। इसमें हवाई पट्टी चौकी इंचार्ज हमारे घर पर आया और घर में घुसकर परिजनों के साथ अभद्रता की थी और मुझे पकड़ कर चौकी में बंद रखा था। साथ ही, अपने दलाल के द्वारा दो लाख रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed