{"_id":"62e04d6ecee0bb5dc953075e","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-neem-tree-in-kanpur-family-members-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नीम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नीम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Wed, 27 Jul 2022 01:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:54 AM IST
सार
पनकी थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर एक युवक का शव नीम के पेड़ में अंगोछे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के पनकी रतनपुर में अपने ससुराल में रहकर मजदूरी करने वाले युवक का शव मंगलवार सुबह नीम के पेड़ से लटकता मिला। शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
कानपुर देहात के रूरा निवासी मेवालाल का बेटा सोनू (30) पनकी रतनपुर की डूडा कॉलोनी में अपने ससुराल में रहकर निर्माणाधीन पावर प्लांट में मजदूरी करता था। पत्नी सोनी , बेटी के साथ गांव में ही रहती है। सोमवार सुबह सोनू काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह सोनू का शव घर से करीब 1 किलोमीटर दूर जवाहरपुरम इलाके में नीम के पेड़ से गमछे के सारे लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मैं मृतक की जेब से मिली डायरी में लिखे नंबर पर संपर्क कर बहनोई सतीश कुमार को घटना की जानकारी दी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन