फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a migrant found missing in Unnao for 6 days

यूपी के उन्नाव में 6 दिन से लापता प्रवासी का मिला शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 27 Aug 2020 09:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 27 Aug 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a migrant found missing in Unnao for 6 days
सांकेतिक तस्वीर
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के  तारगांव मजरे मानधाताखेड़ा गांव निवासी दिनेश लोधी 20 पुत्र कमलेश हिमांचल प्रदेश में एक होटल में वेटर का काम करता था। लाकडाउन होने से वह अप्रैल महीने में गांव आया था। शुक्रवार 21 अगस्त को उसने फिर से हिमांचल प्रदेश जाने के लिए पिता से रुपए की मांग की।
विज्ञापन


पिता ने कोरोना के चलते घर मे रहने की बात कही। शुक्रवार शाम 8 बजे दिनेश रहस्यमय हालात में लापता हो गया। पिता ने काफी खोजबीन की। पर उसका कोई पता नहीं चला। पिता ने दारोगाखेड़ा चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अनसुनी कर कोई ध्यान नही दिया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह शौंच के लिए निकले ग्रामीणों ने घर से 200 मीटर दूर होरीलाल व मनीराम के धान की फसल में  सड़ा गला शव देखा गया। पिता ने कपड़ो से अपने पुत्र दिनेश के रूप में शव की पहचान की है। दिनेश का सिर धड़ से अलग था। एसओ अचलगंज अतुल तिवारी व दरोगाखेड़ा चौकी प्रभारी लोकनाथ गुप्ता ने मौके पर पंहुचकर जांच की और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच कराई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। बड़ा भाई मुकेश व छोटा भाई ब्रजेश व माता गोमती का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed