फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of a mason found on the roadside, family members accused him of murder, police suspect death in an

Auraiya: सड़क किनारे मिला राजमिस्त्री का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस को हादसे में मौत की आशंका

Sun, 21 Apr 2024 11:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Apr 2024 11:52 AM IST
सार

Auraiya News: सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम पैनल के आधार पर करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Dead body of a mason found on the roadside, family members accused him of murder, police suspect death in an
मृतक की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अयाना क्षेत्र के भासौन-अयाना मार्ग पर गांव से एक किलोमीटर दूर रविवार सुबह राजमिस्त्री का शव संदिग्ध हालातों में पड़ा मिला। परिजनों ने पास के ही गांव निवासी एक युवक पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की है।

विज्ञापन

अयाना निवासी मनोज दोहरे (38) राजमिस्त्री का कार्य करते थे। रविवार सुबह 6:15 बजे गेहूं काटने के लिए खेतों पर गईं महिलाओं ने मनोज का शव कस्बा से एक किलोमीटर दूर भासौन मार्ग पर पड़ा देखा।  शव के पास ही क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। जानकारी पर पिता करन सिंह, मां कमलेश्वरी व पत्नी प्रीति घटनास्थल पर पहुंच गईं।

विज्ञापन

परिजनों ने 112 पर हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना दी। मौके पर सीओ अजीतमल राममोहन शर्मा, थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल, अजीतमल कोतवाल राजकुमार सिंह व फफूंद थाना प्रभारी गंगाराम भारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ की है।

विज्ञापन

बेटे पर हथौड़ा चोरी करने का आरोप लगाया
मनोज की मां राजेश्वरी ने बताया कि बेटे की चार पुत्री अवनी (7), आकांक्षा (5), सुवी (3) व दीपाली पांच माह की हैं। बेटा रहटौली गांव निवासी एक युवक के यहां मकान का निर्माण कर रहा था। शनिवार शाम छह बजे मकान मालिक घर आया था। उसने बेटे पर हथौड़ा चोरी करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

500 रुपये देने की बात कहकर अपने घर ले गया
इस पर बेटे ने हथौड़ा उसके पास न होने पर 500 रुपये की शर्त लगाई। सामान की बोरी में हथौड़ा न मिलने पर मकान मालिक उसे 500 रुपये देने की बात कहकर 6:48 बजे पर अपने घर ले गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन रात 12 बजे मकान मालिक के घर पहुंचे, तो उसने बताया कि वह वहां से कई घंटे पहले चला गया।

शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है
आरोप लगाया कि मकान मालिक ने बेटे की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम पैनल के आधार पर करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed