{"_id":"5bf6a461bdec22419a2596b7","slug":"dead-body-of-a-married-woman-hanged-in-room","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमरे में गमछे से लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने कहा- दहेज के दानवों ने छीन ली जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में गमछे से लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने कहा- दहेज के दानवों ने छीन ली जिंदगी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस परिसर में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुर्जीपुर में विवाहिता का शव घर के अंदर गमछे से लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने दहेज में बाइक न देने पर गला दबाकर कर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुर्जीपुर निवासी आरती (30) पत्नी शैलेंद्र का शव बुधवार की देर रात घर के अंदर कमरे में गमछे से लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मृतका के पिता नंदराम निवासी पड़रिया थाना बघौली परिजनों के साथ आरती के घर पहुंचे। इन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया।

दहेज के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है
घटना के संबंध में नंदराम ने बताया कि उन्होंने पांच साल पूर्व पुत्री की शादी की थी। उसके तीन साल का एक पुत्र है। एक पुत्र का जन्म तीन माह पहले हुआ है। नंदराम ने आरोप लगाया कि आरती के पति सहित ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी न करने पर इन लोगों ने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को फंदे पर लटका दिया। नंदराम ने पति शैलेंद्र, ससुर रूकमंगल, सास रामवती और देवर सतीश पर दहेज के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शहर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।