फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of a kiln worker found in Sukheta river in Hardoi, suspected to be murdered by snatching arrears of liquor

Hardoi News: सुखेता नदी में मिला भट्ठा मजूदर का शव, शराब के बकाया रुपये छीनकर हत्या करने की आशंका

Sat, 09 Jul 2022 05:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Jul 2022 05:52 PM IST
सार

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में भट्ठा मजदूर का शव सुखेत नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची और शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Dead body of a kiln worker found in Sukheta river in Hardoi, suspected to be murdered by snatching arrears of liquor
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के शिरोमणिनगर गांव में शुक्रवार की शाम भट्ठे से हिसाब कर लौट रहे मजदूर की हत्या कर शव सुखेता नाले में फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीणों ने अर्द्घनग्न अवस्था में शव पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर शराब के रुपयों को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस अभी हत्या की बात से इंकार कर रही है। 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मिचौली मजरा शिरोमणिनगर निवासी अतुल (35) भट्ठा पर मजदूर था। वह पीलापुर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता था। भाई सौरभ के मुताबिक शुक्रवार की शाम भट्ठे से हिसाब कर रुपये लेकर घर निकला था। देर शाम उसने बहन रिंकी को फोन कर पीलापुर के बाहर देवस्थान के पास कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने की बात कही थी। जब वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो अतुल नहीं मिला। उसका फोन भी बंद था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन

शनिवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित सुखेता नदी की तरफ तलाश करने गए परिजनों को उसका शव नदी के अंदर पानी में पड़ा मिला। मृतका के भाई सौरभ ने बताया कि अतुल अर्द्घनग्न अवस्था में था, उसके दाहिने कान से खून बह रहा था, बाईं आंख में जख्म, गले व हाथ की उंगलियों पर खरोंच के निशान थे। उसने बताया कि अतुल शराब पीने का आदी था। 

पीलापुर गांव के कुछ लोग कच्ची शराब बनाकर बेचते हैं। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने रुपये छीनकर भाई की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed