फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a girl found in a sack murder disclosure

आभा हत्याकांडः कपड़े बदल रही बहन को दबोचा फिर कमरे में गया, खून से सनी थी चादर, बोरे से आई आवाज

Mon, 30 Jul 2018 11:48 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 30 Jul 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl found in a sack murder disclosure
आभा हत्याकांड का खुलासा करते एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में तिर्वा के दुर्गानगर के चर्चित आभा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या की दिल दहलाने वाली वजह सामने आई है। आभा की मौत को अंजाम उसके ही भाई ने दिया था। नहाने के बाद कपड़े बदलते समय आरोपी भाई ने आभा से दुष्कर्म का प्रयास किया था। इसकी शिकायत बड़े भाई और पिता से करने की धमकी देने पर आभा को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


 तिर्वा के दुर्गानगर निवासी विजय कुमार मिश्रा की बेटी आभा मिश्रा (28) का बोरे में बंद नग्न शव 22 जुलाई को घर के पीछे तालाब में मिला था। वारदात वाले दिन घर में आभा और उसका छोटा भाई संजय ही घर पर थे, पिता विजय और बड़ा भाई अजय मिश्रा बाहर गए थे। शव मिलने के बाद अजय ने संजय के खिलाफ आभा की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को एएसपी केशवचंद्र गोस्वामी और तिर्वा सीओ मोनिका यादव ने वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि आर्थिक हालत बेहद खराब होने के कारण परिवार के लोगों में आपसी तनाव रहता था। 21 जुलाई को घर में आभा और संजय मौजूद थे। दोपहर करीब 12 बजे आभा बाथरूम में स्नान करने के बाद कपड़े बदल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभा का नग्न शव बोरे में भरकर घर के पीछे तालाब में फेंका

Dead body of a girl found in a sack murder disclosure
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दुष्कर्म की नियत से भाई संजय ने उसे दबोच लिया था। किसी तरह छुड़ाकर आभा अपने कमरे में चली गई। वहां जाकर संजय से आभा से अपनी करतूत की माफी मांगने के साथ किसी से न बताने को कहा। आभा ने बड़े भाई और पिता के घर लौटने पर शाम को शिकायत करने की बात कही थी। इससे संजय अपने कमरे में चला गया।

करीब एक घंटे बाद सोते समय संजय ने आभा के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। संजय ने बेहोशी की हालत में फिर बहन से दुष्कर्म का प्रयास किया। बेड की चादर खून से सन जाने के कारण उसने दुष्कर्म नहीं किया। इसके बाद आभा का नग्न शव बोरे में भरकर घर के पीछे तालाब में फेंककर पानी से घर में फैला खून साफ कर दिया।

एएसपी के मुताबिक, तालाब में आभा को फेंकने ले जाते समय संजय को बोरे से कराहने की आवाज आई। इस पर उसने बोरे के ऊपर से ही आभा पर कुल्हाड़ी से चार-पांच और वार किए थे। एएसपी ने बताया आरोपी संजय मिश्रा को जेल भेज दिया गया है। तिर्वा कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार ने बताया कि हत्या के बाद संजय ने टॉप में आभा का मोबाइल लपेटकर तालाब में फेंक दिया था, जिसे तलाशना मुश्किल है। 


 

घर में नहीं मिलता था खाना, नाखुश रहता था संजय

Dead body of a girl found in a sack murder disclosure
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आभा की मौत के पीछे घर की गरीबी और संजय से नफरत करने का कारण भी रहा है। पुलिस हिरासत में आरोपी संजय ने बताया कि घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। बड़ा भाई अजय और पिता उसे पैसे नहीं देते थे। किसी तरह उसने बीएड और टीईटी किया था।

घर के सभी सदस्य उससे नफरत करते थे। आभा अक्सर उसे खाना नहीं देती थी। इससे वह भूखा रहता था। कुछ दिन पहले वह एक मंदिर में रहने लगा था, लेकिन घर वालों ने बुला लिया था। पैसे न होने के कारण उसके मोबाइल में नेटपैक नहीं रहता था। इससे गुस्से में आकर उसने बहन की हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed