Etawah: जंगल में मिला गर्दन कटा बालक का शव, पांच दिन से था लापता...गड्ढ़े में पड़ी बॉडी, पढ़ें पूरा मामला
Etawah News: सीओ विवेक जावला ने बताया है कि लापता बालक का शव बरामद किया गया है। उसकी हत्या करने के बाद आरोपियों सबूत मिटाने के लिए गड्ढे में शव को छिपाया गया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के जसवंतनगर में चार दिन से लापता बालक का शव शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के सिरसा की मड़ैया गांव के जंगल में गड्ढ़े में गर्दन कटा शव पड़ा मिला। इससे ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर थाना पुलिस के साथ पहुंच गए। मामले की जांच पड़ताल की है।
पिता ने अज्ञात पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। गांव सिरसा की मड़ैया निवासी मुलायम सिंह का आठ वर्षीय पुत्र ओमजी उर्फ लकड़ी 14 अप्रैल की सुबह घर से बाहर खेलने गया था। जब देर शाम तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया था।
अपने सभी रिश्तेदारों के यहां भी फोन करके पता किया तो उसका कहीं पता नहीं चल सका। बालक के साथ किसी अनहोनी की घटना के भय से बालक के पिता मुलायम सिंह ने जसवंतनगर थाना में लापता गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजनों समेत पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
बदबू लगी, तो परिजनों को बुलाकर देखा
घटना के बाद से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ था। शुक्रवार सुबह ओमजी की मां विमला देवी अपने घर के पीछे जमुना किनारे जंगल मे लापता पुत्र की तलाश में थी। तभी उसे घर से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर जंगल के एक गड्ढे़ से बदबू लगी, तो उसने अपने परिजनों को बुलाकर देखा।
बालक के शरीर से अलग सिर अलग था
गड्ढ़े में कुछ दिखने पर उसने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने पुलिस व ग्रामीणों की सहायता की गड्ढे़ की तलाशी ली, तो लापता बालक का शव गड्ढे से दो टुकड़ों में बरामद किया है। बालक के शरीर से अलग सिर अलग था।पूरे मामले की जांच की जा रही है
शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बालक के पिता मुलायम सिंह ने बताया कि उनके पुत्र की हत्या कर उसको छुपाने की कोशिश की गई है। सीओ विवेक जावला ने बताया है कि लापता बालक का शव बरामद किया गया है। उसकी हत्या करने के बाद आरोपियों सबूत मिटाने के लिए गड्ढे में शव को छिपाया गया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।