फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body found in young man in field

कन्नौज: रासलीला देखने निकले युवक का खेत में मिला शव, हत्या का शक, परिजनों ने बताई ये बात

Mon, 08 Mar 2021 04:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Mar 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in young man in field
सांकेतिक तस्वीर
यूपी के कन्नौज जिले में घर से रासलीला देखने निकले युवक का लहूलुहान शव सोमवार सुबह तिर्वा-ठठिया मार्ग पर करेड़ा गांव सर्विस रोड के एक खेत में मिला। परिजनों ने हत्या का शक जताया है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ लोगों से दो दिन पहले खेत से मिट्टी उठाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


इधर, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल पुलिस सड़क हादसे में मौत और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। निजामपुर गांव निवासी अहिबरन का बेटा सूरज (20) खेतों में मजदूरी करता था। यह अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि गांव से करीब दो किमी दूर फुलवारी गांव में भागवतकथा व रासलीला हो रही है।
विज्ञापन


सूरज वहां अक्सर जाता था। रविवार शाम रासलीला में जाने की बात कहकर पैदल निकला था। सोमवार सुबह करेड़ा गांव के पास सर्विस रोड किनारे खेत में लहूलुहान शव मिला। खेत गए मजदूरों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राजकुमार पहुंचे और शव की शिनाख्त न होने पर शव को मेडिकल कॉलेज मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के पास पड़े मिले मोबाइल के आधार पर फोन करने से काफी समय बाद शिनाख्त हो पाई। सीओ दीपक दुबे का कहना है कि सड़क हादसा या हत्या, इसके बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा। पुलिस दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। सिर पर गहरी चोट से मौत लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed