फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead body found hanging in the garden

बाग में फंदे से लटका मिला राजमिस्त्री का शव

Sat, 03 Jul 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
dead body found hanging in the garden
रसूलाबाद। केशव नगर मोहल्ला निवासी राजमिस्त्री का शव बाग में पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रसूलाबाद के केशव नगर निवासी रामप्रकाश उर्फ गुड्डू (40) राजमिस्त्री था। शुक्रवार सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में कस्बे के बाहर स्थित श्रीकांत के बाग में पेड़ पर रस्सी के फंद से लटका मिला। जानकारी पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद मां छुन्नी देवी, पत्नी बबली, बेटा जितेंद्र, बेटी शिवानी, सृष्टि, बहन अनुराधा, भाई विक्रम, रजोल, अनुज आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

मां व बहन ने पत्नी व उसके भाइयों पर गुड्डू की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। गुड्डू की मौत पर उसकी मां छुन्नी देवी व बहन अनुराधा ने पुलिस को बताया कि पत्नी अक्सर उससे झगड़ा करती थी। काफी दिनों से वह पति से अलग रह रही थी। 15 दिन पहले दोनों में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबली ने गुड्डू के सिर पर वार कर दिया था, जिससे वह घायल हो गया था। वहीं पत्नी का कहना है कि गुरुवार रात को पति घर में ही सो रहे थे अचानक कहा चले गए इसकी जानकारी नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed