{"_id":"6257fae0c7ab044e25732388","slug":"dead-body-found-hanging-from-a-tree-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पिता ने कहा- गुमसुम रहता था बेटा, हम समझ पाए न उसके मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पिता ने कहा- गुमसुम रहता था बेटा, हम समझ पाए न उसके मन की बात
Thu, 14 Apr 2022 04:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 14 Apr 2022 04:16 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में युवक की मौत की घटना सामने आई है। बेटे की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो व मौके पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के डमरपुर गांव स्थित खेत में खड़े जामुन के पेड़ पर रस्सी के सहारे युवक का शव लटका मिला। छोटे भाई ने फांसी पर शव लटकता देख परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की।
बेला के डमरपुर गांव निवासी रामवीर किसान है। उसने पुलिस को बताया कि बड़ा बेटा सूरज (22) दिल्ली में प्राइवेट काम करता था। वह मार्च माह में होली के समय घर आ गया था, उसके बाद से वह काम पर नहीं गया। घर में रहकर खेत के काम में पिता का हाथ बाटाता था।
बुधवार सुबह वह खेत में गेहूं काटने गया था। गेहूं काटकर वह सुबह करीब दस बजे के बाद घर लौटा। खाना खाने के लिए पूछा तो उसने मना कर दिया। उसके बाद वह घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद छोटा बेटा शिवा खेतों की ओर गया तो सूरज का शव जामुन के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका देखा। शिवा ने परिजनों को जानकारी दी।

परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। परिजन बेटे का शव लटका देख हैरान रह गए। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली और युवक के शव को फंदे से नीचे उतारकर परिजनों से पूछताछ की। पिता के मुताबिक बेटा करीब दो-तीन दिन से गुमसुम रह रहा था। रोते हुए बोले उसके मन की बात हमभी न समझ पाए।
पूछने पर कुछ नहीं बोलता था। बेटे की मौत के बाद से उसकी मां, भाई शिवा, विवेक व बहन सिमरन रो-रोकर कर बेहाल हो गए। बेला थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।