फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body buried in Noon river after killing a young man

युवक की हत्या कर नून नदी में गाड़ा शव

Sun, 13 Jun 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body buried in Noon river after killing a young man
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बलिहारा गांव में फैक्टरी मजदूर की हत्या कर नून नदी में शव गाड़ दिया गया। मजदूर रविवार से लापता था। पत्नी ने चार लोगों पर पति को साथ ले जाने की बात बताई है। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव बरामद किया। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बलिहारा निवासी शिव गोविंद यादव उर्फ शिवा (35) रनियां की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। घर में पत्नी रीता व बेटी है। रविवार से वह लापता चल रहा था। इधर कई दिन से भाई के घर नहीं आने पर बड़े भाई बाल गोविंद ने रीता से जानकारी की तो उसने सही जवाब नहीं दिया। इस पर बाल गोविंद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो रीता ने रविवार को झगड़ा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि चार लोग पति को साथ ले गए थे। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया तो हत्या कर शव नून नदी में गाड़ने की बात खुली। शनिवार शाम पुलिस ने नून नदी में जेसीबी से खुदाई कराकर शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना की सही वजह सामने आएगी।

शिवगोविंद ने भाभी को पहनाई थी चूड़ियां
कानपुर देहात। शिव गोविंद के बड़े भाई हरगोविंद की आठ वर्ष पूर्व दुर्घटना में मौत हो चुकी है। हर गोविंद की पत्नी रीता को शिव गोविंद ने चूड़ियां पहनाई थीं। इसके बाद से वह उसके साथ रह रही थी। दोनों से एक बेटी है। शिव गोविंद सबसे छोटा था। मझले भाई बाल गोविंद ने रीता की भूमिका पर शक जताकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव बरामद हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed