फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur UP News: Dead bodies found from pond of missing sisters

यूपी: फतेहपुर में दो सगी बहनों से दरिंदगी, आंखें फोड़ तालाब में फेंके शव, दुष्कर्म की आशंका

Tue, 17 Nov 2020 10:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Nov 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur UP News: Dead bodies found from pond of missing sisters
फतेहपुर यूपी: मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में लापता सगी बहनों के सोमवार शाम करीब 7 बजे तालाब में उतराते शव मिलने के बाद में गांव में दहशत का माहोल है। सगी बहनों की आंख और सिर पर चोट के निशान देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। करीब 2 घंटे बाद पुलिस शवों को किसी तरीके से कब्जे में लेकर थाने पहुंची। उधर, देर रात को एसपी प्रशांत वर्मा और एडिशनल एसपी राजेश कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। असोथर थाना क्षेत्र निवासी दो बहनें घर से दोपहर 12  बजे निकली थी। शाम तक बहनें घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव के किनारे तालाब में देर शाम दोनों के शव उतराते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला। बहनों की आंखों और सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। बहनों के चाचा ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम में हालात स्पष्ट हो जाएंगे।

असोथर थाना क्षेत्र के गांव में बहनों के करीब शाम के 7:00 बजे करीब शव मिलने से खफा ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। चाचा का आरोप है कि उन दोनों के शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों की आंखों को फोड़ा गया है। 

इस दौरान पुलिस ने जबरन शवों को उठाया। विरोध करने पर परिजनों से पुलिस ने हाथापाई की। परिजनों ने अधिकारियों से मांग की शवों को गांव दोबारा लाया जाए। उनके सामने ही पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाए। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। रात करीब 12:30 बजे तक डीएम एसपी समेत प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।

एसएसपी फतेहपुर ने बताया कि छिछनी गांव से एक भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है। दोनों बच्चियों के हाथ बंधे थे और आंखें फोड़ दी गई हैं। ये खबर गलत है। प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का लग रहा है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed