फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DCM enters Petha factory, one worker Died, One injured

फतेहपुर: पेठा कारखाने में घुसा डीसीएम, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

Wed, 09 Mar 2022 12:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Mar 2022 12:04 PM IST
सार

फतेहपुर में बेकाबू डीसीएम पेठा कारखाने में अनियंत्रित होकर जा घुसा। टक्कर से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।

विज्ञापन
DCM enters Petha factory, one worker Died, One injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कारखाने का टीनशेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बिंदकी में मुरादीपुर-बिंदकी रोड हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम बुधवार सुबह करीब चार बजे पेठा कारखाने में अनियंत्रित होकर जा घुसा। डीसीएम की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी के डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन


हादसे से अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डीसीएम और चालक की तलाश चालू की है। कोतवाली क्षेत्र के महरहा गांव निवासी सत्येंद्र गुप्ता का रोड पर पेठा बनाने का कारखाना है। सत्येंद्र गुप्ता ने बताया कि बुधवार की भोर पहर नरेश (47) और विजयपाल (45) निवासी खांड़ा थाना अतवल जिला आगरा पेठा बनाने का बरामदे में काम कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी मुरादीपुर से बिंदकी की ओर जा रहा डीसीएम कारखाने में टीनशेड़ तोड़कर जा घुसा। हादसे में डीसीएम ने नरेश और विजयपाल को चपेट में ले लिया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद उड़ गई। लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने तेज गति में चालक को डीसीएम पीछे मोड़कर बिंदकी की ओर भागते देखा। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। घायल विजयपाल को कानपुर रेफर किया गया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। चालक और डीसीएम का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed