फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DCM entered into transformer due to collision with truck and caught fire

हरदोई: ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर में घुसी डीसीएम, आग लगने से 20 लाख का माल जला

Mon, 06 Jan 2020 03:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Jan 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
DCM entered into transformer due to collision with truck and caught fire
ट्रक की टक्कर के बाद डीसीएम और ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
 हरिद्वार से दवा, सोलर बैट्री व प्लेट लेकर बलिया जा रही डीसीएम को कस्बे में जय जवान चौक के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अनियंत्रित डीसीएम ट्रांसफार्मर में जा घुसी। डीसीएम में आग लगने से उसमें रखा करीब 20 लाख रुपये का माल जल गया। जबकि चालक व हेल्पर झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बदायूं के थाना बिनावर के ग्राम मलगांव निवासी ट्रक मालिक व चालक प्रदीप पुत्र नेमचंद्र पाल रविवार को हेल्पर अनेश पाल पुत्र डालचंद्र के साथ हरिद्वार के ट्रांसपोर्ट से डीसीएम में दवा, सोलर प्लेटें लोड कर बलिया जा रहे थे। रात दो बजे डीसीएम कस्बे में जय जवान चौक के पास पहुंची तभी उन्नाव रोड से आ रहे ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर में जा घुसी।
विज्ञापन


तारों में हुई स्पार्किंग से डीसीएम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग भड़क गई, चालक व हेल्पर जब तक बाहर निकलते, दोनों झुलस चुके थे। दोनों के बाहर निकलते ही डीसीएम का डीजल टैंक तेज धमाके के साथ फट गया, इसके बाद आग ने पूरी गाड़ी को जद में ले लिया। पुलिस पिकेट से जानकारी मिलने पर कोतवाली स्टाफ व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। लेकिन तब तक डीसीएम व उसमें लोड सामान पूरी तरह से जल चुका था। पुलिस ने चालक प्रदीप व हेल्पर अनेश को सीएचसी में भर्ती कराया है। प्रदीप ने बताया कि डीसीएम में लगभग 11 लाख रुपये की दवाइयां, 60 सोलर बैट्री, 12 पैनल व 3 बॉक्स चार्जर, जिनकी कीमत लगभग 9 लाख रुपये है, जल गए।


बताया कि घटना की जानकारी ट्रांसपोर्ट मालिक को दी गई है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि डीसीएम को टक्कर मारने वाले ट्रक में मौरंग लोड थी, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed