फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DCM crushed the old woman in Banda, pregnant daughter and granddaughter also injured, sister also died

दर्दनाक हादसा: बेटे का रिश्ता लेकर आई वृद्धा को डीसीएम ने कुचला, गर्भवती बेटी और नातिन घायल, बहन की भी मौत

Sun, 13 Aug 2023 01:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Aug 2023 01:17 PM IST
सार

Banda Accident: वृद्धा को कुचलते हुए डीसीएम ने ट्रक को पीछे से टककर मार दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, तब तक झोपड़ी के पास खंदी में गिरे ट्रक ने 15 वर्षीय ज्योति को भी चपेट में ले लिया।
 

विज्ञापन
DCM crushed the old woman in Banda, pregnant daughter and granddaughter also injured, sister also died
Banda Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में रिश्ते को लेकर चल रही दो परिवारों की बातचीत और खुशी के माहौल में अचानक हुए हादसे से मातम और हड़कंप मचा दिया। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के चिल्ला रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया। पॉलिटेक्निक के पास कताई मिल के आगे देर रात करीब 1:30 बजे पीछे से आ रही डीसीएम ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर से ट्रक खंदी में किशोरी को कुचलता हुआ जा गिरा। हादसे में वृद्ध की बेटी और नातिन भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हरदौली घाट की रहने वाली प्रेमा (60) शनिवार रात अपने बेटे अमित का रिश्ता लेकर कताई मिल के पास  अंजना पत्नी स्व. संतोष के घर गई थीं।
विज्ञापन

रात अधिक होने कि वजह से प्रेमा अपनी गर्भवती बेटी व चार साल कि नातिन लक्ष्मी के साथ वहीं रुक गई और बड़े बेटे को घर भेज दिया। रात्रि 1:30 का वक्त था। सभी सोने कि तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है, उस वक्त प्रेमा ट्रक के पास ही खड़ी थीं। वृद्धा को कुचलते हुए डीसीएम ने ट्रक को पीछे से टककर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती बेटी और नातिन भी घायल
इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, तब तक झोपड़ी के पास खंदी में गिरे ट्रक ने 15 वर्षीय ज्योति को भी चपेट में ले लिया। वृद्धा कि मौके पर ही मौत हो गई और किशोरी ने भी अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। हादसे में प्रेमा कि बेटी उमाकांति (32) और उसकी चार साल की बेटी लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।

क्रेन से दोनों वाहनों को घटना स्थल से हटवाया
उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि पड़ोसी लल्लू के चेहरे पर भी कुछ चोटे आई हैं। दूसरे दिन सुबह क्रेन से दोनों वाहनों को घटना स्थल से हटवाने का काम किया गया। सीओ सिटी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है। हादसा देर रात का है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed