फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DCM collided with truck in Auraiya, two killed, police sent bodies for post-mortem

Auraiya News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक-क्लीनर की मौत

Wed, 15 Jun 2022 12:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Jun 2022 12:45 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
DCM collided with truck in Auraiya, two killed, police sent bodies for post-mortem
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में हाईवे पर रौतियापुर गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी और पलट गई। हादसे में डीसीएम सवार चालक व क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।   इटावा के सलेमपुर निवासी अवनीश दीक्षित (42) डीसीएम के चालक और पानी की टंकी अयाज नगर निवासी यासीन खान (50) क्लीनर थे।

विज्ञापन


दोनों इटावा से डीसीएम में पाइप लादकर सुबह करीब पांच बजे कानपुर जा रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के रौतियापुर के पास डीसीएम हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोर थी कि डीसीएम पलट गई। हादसे में यासीन व अवनीश डीसीएम में ही बुरी तरह से फंस गए।  पुलिस ने डीसीएम की बॉडी काटकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने डीसीएम में मिले कागजात से दोनों की पहचान कर हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजन औरैया पहुंचे। डीसीएम चालक के बहनोई अनिल त्रिपाठी ने बताया अवनीश के परिवार में पत्नी रेनू, दो बेटियां दिव्यांशी व छोटी और बेटा ओम है। सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बहनोई अनिल त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया अवनीश दीक्षित डीसीएम का चालक था और उस पर तीन बच्चे हैं। इनमें बड़ी पुत्री दिव्यांशी (11), पुत्र ओम (6) और 4 वर्ष की पुत्री छोटी है। पत्नी रेनू भी संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गई थी, जहां पर सभी का रो रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed