{"_id":"614795e88ebc3e88394c989d","slug":"dcm-collided-with-bike-clashes-between-villagers-of-two-villages-nine-injured-akbarpur-news-knp6532005114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में टकराई डीसीएम, दो गांवों के ग्रामीणों में संघर्ष, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में टकराई डीसीएम, दो गांवों के ग्रामीणों में संघर्ष, नौ घायल
विज्ञापन
कानपुर देहात के डेरापुर थाने के सामने मौजूद ग्रामीण। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। कपासी व फत्तेपुर गांव के ग्रामीणों के बीच रविवार शाम मामूली बात पर संघर्ष हो गया। इसमें नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कपासी गांव के ग्रामीण रविवार की शाम करीब पांच बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए चार ट्रैक्टर व बाइकों में सवार होकर सेंगुर नदी किनारे डेरापुर जा रहे थे। जब ग्रामीणों के ट्रैक्टर फत्तेपुर गांव के पास पहुंचे तो गांव का ही चालक डीसीएम लेकर आ गया। डीसीएम निकालते समय जुलूस में शामिल एक बाइक को मामूली टक्कर लग गई।
इससे कपासी गांव के ग्रामीणों ने डीसीएम चालक से गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी जैसे ही फत्तेपुर गांव के लोगों को हुई तो ग्रामीण लाठी डंडे लेकर आ गए और प्रतिमा विर्सजन करने जा रहे लोगों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
वहीं कपासी गांव के लोगों ने भी मारपीट व पथराव किया। घटना में कपासी गांव के शिव सिंह (44), अमित प्रताप सिंह (30), ब्रजेंद्र सिंह (65), सौरभ (18), महेश (60), रुदेंद्र (20), विवेक (25), शरद (18) व शिवम (18) बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख विवाद कर रहे लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने नौ घायलों को सीएचसी डेरापुर पहुंचाया।
वहां से चिकित्सक तरुण गोयल ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद कपासी गांव के लोग भारी संख्या में थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि कपासी गांव के लोगों ने प्रतिमा विसर्जन के संबंध में प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली है। मामले की छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों को समझाकर वापस कर दिया गया है। अभी दोनों पक्षों से तहरीर नहीं मिली है।