फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Day care center to be opened in Halat for cancer patients

Kanpur News: कैंसर रोगियों के लिए हैलट में खुलेगा डे केयर सेंटर

Wed, 04 Feb 2026 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Day care center to be opened in Halat for cancer patients
कानपुर। कैंसर रोगियों के लिए हैलट में डे केयर सेंटर खुलेगा। शासन के निर्देश पर इस संबंध में तैयारी शुरू हो गई है। डे केयर सेंटर के खुलने से रोगियों को कीमोथैरेपी के लिए दो-तीन दिन तक रुकना नहीं पड़ेगा। रोगी जिस दिन अस्पताल आएगा उसे कीमोथैरेपी दे दी जाएगी। उसी दिन वह अपने घर चला जाएगा। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि कैंसर डे केयर के संबंध में हाल ही में शासन में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में बैठक भी है। हैलट के एक वार्ड को डे केयर सेंटर के लिए निश्चित कर दिया जाएगा। इसमें रोगी के इलाज के संबंध में भी व्यवस्था रहेगी। अगर कैंसर रोगी को कोई दूसरी दिक्कत होती है तो उसका इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हैलट में रोगियों के ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। प्रतिवर्ष औसत 125 कैंसर रोगियों की सर्जरी की जाती है। इनमें स्तन, आंत, ट्यूमर, मुख और सर्वाइकल कैंसर के रोगियों की सर्जरी की जाती है। लिवर कैंसर के रोगियों की सर्जरी की भी व्यवस्था है। इसके अलावा मुख कैंसर और स्तन कैंसर के रोगियों की प्लास्टिक सर्जरी भी की जाती है। इससे रोगियों का अंग विकृत नहीं होता। इसके साथ ही एडवांस जांचों की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed