फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daughters stake their claim for UPCA Under-23 selection.

Kanpur News: यूपीसीए अंडर-23 चयन के लिए बेटियों ने पेश की दावेदारी

Tue, 08 Sep 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Daughters stake their claim for UPCA Under-23 selection.
कानपुर। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की अंडर-23 महिला टीम के चयन के लिए आयोजित तीन दिवसीय मुकाबलों में प्रदेश की 90 खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को कमला क्लब में चयन प्रक्रिया के अंतिम दिन टी-20 मुकाबले खेले गए। इनमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी कैंप के लिए दावेदारी पेश की।
विज्ञापन

चयन मुकाबलों में कानपुर के साथ लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और नोएडा समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की अर्चना देवी, निशा वर्मा, प्रियांशी सिंह, बबिता यादव, सोती रघुवंशी, वर्षा शर्मा, क्षमा सिंह, अंजलि रावत, सिद्धि सिंह, सिद्धि मिश्रा, वैष्णवी शुक्ला, विदुषी मिश्रा, सौम्या सिंह और गरिमा यादव ने गेंद और बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन किया। यूपीसीए की महिला चयन समिति की प्रियंका शैली, श्वेता सिंह, सीमा सिन्हा, क्षमता श्रीवास्तव और कश्मीरा जैन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया। चयन समिति के मूल्यांकन के बाद कैंप के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed