फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daughter-in-laws murder and brother-in-laws suicide, Slides were secured due to suspicion of misdeed

जेठ ने बहू को मारकर की खुदकुशी: दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड की गई सुरक्षित; पढ़ें नौ पन्नों में क्या लिखा?

Fri, 28 Jun 2024 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Jun 2024 12:41 PM IST
सार

Kanpur News: गुरुवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक मीनू की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। मीनू के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मीनू ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष भी किया था।

विज्ञापन
Daughter-in-laws murder and brother-in-laws suicide, Slides were secured due to suspicion of misdeed
kanpur murder and suicide - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के यशोदा नगर में बुधवार दोपहर जेठ ने बहू की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की थी। इसके बाद उसने खुदकुशी की थी। इस बात का खुलासा गुरुवार को पोस्टमार्टम में हुआ है। दुष्कर्म की आशंका के चलते बहू की स्लाइड भी सुरक्षित की गई है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों का भैंरोघाट पर अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान छोटा भाई बड़े की चिता के सामने रोता रहा।

विज्ञापन

सेन पश्चिम पारा के यशोदानगर निवासी ऑटो चालक अशोक कुमार गुप्ता की पत्नी मीनू (25) की हत्या बुधवार सुबह उसके बड़े भाई (जेठ) कुलदीप (45) ने की थी। हत्या के बाद कुलदीप ने भी फंदा लगाकर खुदुकुशी कर ली थी। वारदात के वक्त मकान में जेठ व बहू के अलावा कोई नहीं था।

विज्ञापन

दोपहर में जब अशोक वैष्णो देवी से लौटा, तो पुलिस को घटना की जानकारी हुई। घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। मीनू का मायका कानपुर देहात के रसूलाबाद में है। गुरुवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक मीनू की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी।

दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी सुरक्षित की गई
मीनू के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मीनू ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष भी किया था। वहीं, दुष्कर्म की आशंका के चलते मीनू की स्लाइड बनाकर भी सुरक्षित की गई है। अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ी जा सके।

विज्ञापन

मां बोली- फोन किया तो बताया कि गाड़ी खराब है, आज लेने नहीं आएगा
पुलिस पूछताछ के दौरान वृद्ध मां ने अशोक को रोते हुए बताया कि कुलदीप ने उसे ननद के घर पास ही रास्ते में छोड़कर जल्दी में चला गया था। करीब दो घंटे बाद उसे फोन किया, तो उसने कहा कि गाड़ी खराब है। आज नहीं आएंगे। अगर वह आ जाता, तो दोनों जीवित होते।

कल भी हमने मारने की कोशिश की थी, पर मार नहीं पाए थे
कुलदीप ने आत्महत्या से पहले मीनू के मोबाइल से वीडियो बनाया। इसमें उसने कहा कि कल (मंगलवार) को भी हमने मीनू को मारने की कोशिश की थी, लेकिन नहीं मार पाए। घर की रोज-रोज की कलह से परेशान थे। हम उस दिन को कोसते हैं, जिस दिन हमने भाई की शादी कराई थी।

मीनू ने घर बर्बाद करके रख दिया
आज इसको मारकर कलंकी बन गए हैं। हम भी मर जाएंगे, क्योंकि आज तक मैंने चींटी तक नहीं मारी। इसने घर बर्बाद करके रख दिया। मेरे मम्मी-पापा ने पाई-पाई जोड़कर हम सबको पाला। छह महीने से हम इसे मारने कि कोशिश कर रहे थे,लेकिन सफलता नहीं मिली।

सुसाइड नोट में लिखा- मीनू को न गिनती और न घड़ी देखना आता था
पुलिस की जांच में कमरे से नौ पेज का एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें कुलदीप ने मीनू से कैसे शादी हुई और उसके बाद घर पर कैसे कलह हुई। इसके बारे उसने लिखा कि शादी के बाद पता चला कि मीनू अनपढ़ थी और 100 तक गिनती नहीं आती थी। घड़ी देखनी नहीं आती थी। न ही खाना बनाना आता था।

धमकी दी थी कि पूरा घर जेल में नजर आएगा
शादी के महीने दो महीने बाद ही घर पर लडऩे लगती और बात-बात पर गुस्सा हो जाती थी। तीन चार दिन तो कमरे से ही नहीं निकलती थी। हम लोग बहुत बुरी तरह से फंस चुके थे। उसके मम्मी-पापा हम लोगों को गाली देते थे। उसने धमकी दी थी कि पूरा घर जेल में नजर आएगा। मीनू के भाई से जब बताते तो वह उल्टा धमकाता कि अगर तलाक के बारे में सोचा तो दहेज प्रथा में अंदर करा दूंगा।

दो महीने के अंदर खेत मेरी मम्मी के नाम कर दें
अशोक मैंने तुम्हारी जिंदगी बर्बाद की है, तो मैं ही सुधारुंगा। सोनू से तुम मुझसे नाराज न होन मैं तुम्हारी बहन को अंधेरे में छोड़कर नहीं जा रहा हूं। अपना भाई दे रहा हूं। मैं बाबा से भी एक बात कहना चाहता हूं कि समय कोई देखकर नहीं आया है। अगर थोड़ी सी शर्म बाकी हो, तो दो महीने के अंदर खेत मेरी मम्मी के नाम कर दें।

अब तक जांच में सामने आया है कि जेठ ने पहले अपनी भाई की पत्नी की गला घोंटकर हत्या की। फिर खुद फंदे से लटकर जान दी है। जांच में नौ पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो मिला है। जांच चल रही है। -अंकिता शर्मा, एडीसीपी दक्षिण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed