{"_id":"5fda0c9d8ebc3e3d58675bef","slug":"daughter-in-law-fed-intoxicants-to-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: विदा होकर आई बहू, ससुरालियों को नशीला पदार्थ खिलाया, सभी बेहोश हो गए तो जेवर व नगदी लेकर भाग निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: विदा होकर आई बहू, ससुरालियों को नशीला पदार्थ खिलाया, सभी बेहोश हो गए तो जेवर व नगदी लेकर भाग निकली
Wed, 16 Dec 2020 07:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Dec 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जालौन जिले के एट में शादी के बाद पहली बार विदा होकर आई बहू ने एक दिन बाद ही ससुरालियों को खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। जब सभी बेहोश हो गए तो वह जेवर व नगदी समेत निकल भागी। ससुरालियों का आरोप है कि वह प्रेमी के साथ भागी है।
बुधवार सुबह होश आने पर उन्होंने मायके सूचना दी। बहू का सुराग न मिलने पर पुलिस को भी तहरीर दी। घटना एट थाना क्षेत्र के कस्बे के एक मोहल्ले की है। मोहल्ला निवासी युवक की बीती 22 नवंबर को बड़े ही धूमधाम से शादी हुई थी।
चौथी पर बहू मायके चली गई और इसके बाद 14 दिसंबर को ससुराल वाले उसे विदा कराकर घर लाए। एक दिन बाद सास ने मंगलवार को बहू से खाना बनवाया। रात में घर वालों ने खाना खाया और सभी बेहोश हो गए। ससुराल वालों का आरोप है कि बहू जेवर, 60 हजार रुपये आदि लेकर प्रेमी के साथ कहीं चली गई।
विज्ञापन
बुधवार सुबह घर वाले जब जगे तब घटना का पता चला। पति ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई है। वही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार दिवाकर का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
देवर की आरडी के भी ले गई रुपये
ससुराल वालों का आरोप है कि बहू देवर की आरडी के रुपये भी ले गई। बताया कि एक दिन पहले ही आरडी का भुगतान हुआ था।