फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daughter-in-law climbed to Tank in Etawah

टंकी पर चढ़कर चिल्लाई बहू- 'मुझे इंसाफ चाहिए, नहीं तो मर जाऊंगी', पुलिसवाले बने रहे तमाशबीन

Fri, 18 May 2018 02:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 18 May 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law climbed to Tank in Etawah
टंकी पर चढ़ी रिया उर्फ जूली
यूपी के इटावा में एक विवाहिता टंकी पर चढ़ गई। वह बार-बार पुलिस को बुलाने की मांग कर रही थी। पुलिस के न आने पर उसने आत्महत्या की धमकी भी दी।
विज्ञापन

तो जानिए आखिर क्या हुआ इस महिला के साथ जो उसे उठाना पड़ा यह कदम

इटावा बसरेहर इलाके की रहने वाली रिया उर्फ जूली की शादी करीब 8 साल पहले वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के बेटे मदन मिश्रा के साथ हुई थी। जूली का कहना है कि पांच साल से लगातार उसे ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। एक महीने पहले उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था तो बसरेहर थाने में शिकायत की थी।  उसके बाद वह दोबारा ससुराल चली गई। ससुरालवाले इसके बाद भी नहीं माने। 13 मई की रात एक बार फिर उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। अब पुलिस भी उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। जिसकी वजह से जूली ने टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का कदम उठाया। जूली की एक सात साल की बेटी भी है।

 

जूली ने बताया कि  थाने में शिकायत करने के बाद भी न्याय नहीं मिला। जब भी बसरेहर थाने वह जाती है उसे टरका दिया जाता है। बसरेहर इलाके की पानी टंकी पर चढ़ी जूली को देखकर हर कोई हैरान हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।  मौके पर पहुंचे बसरेहर थानाध्यक्ष विनय दिवाकर ने काफी प्रयास किया लेकिन वह उतरी नहीं। इसके बाद सैफई सीओ ने जूली के ससुर वीरेन्द्र मिश्रा को बुलाकर जूली की मागों को लेकर अश्वाशन दिया। जिसके बाद जूली का गुस्सा शांत हुआ और वह नीचे उतर आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed