{"_id":"5b926ea8867a55012c34fcb5","slug":"daughter-in-law-beat-man-and-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गली में घात लगाए देवर संग बैठी थी भाभी, देखते ही सास- ससुर पर बोला हमला, फिर हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में घात लगाए देवर संग बैठी थी भाभी, देखते ही सास- ससुर पर बोला हमला, फिर हुआ ये सब
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Sep 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में मोहल्ला इंद्रानगर में बहू ने ममेरे देवर के साथ मिलकर सास, ससुर पर हमला बोल दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं। रात में ही पीड़ित दंपति कोतवाली पहुंचे और आपबीती सुनाई। घायलों की डाक्टरी कराई गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, हमला व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
अजगैन कोतवाली के गांव लालपुर निवासी जगदीश तिवारी की बहू गरिमा पत्नी श्याम का ससुरालीजनों से विवाद चल रहा है। इसमें कोतवाली में मुकदमा भी दोनों पक्षों से दर्ज है। गुरुवार को जगदीश पत्नी करुणेश के साथ रामलीला मैदान के निकट रहने वाले संतोष तिवारी से मिलने आए थे। रात करीब आठ बजे दंपति गांव लौट रहे थे।

Trending Videos
गली में पहले से घात लगाए खड़ी बहू ने हमला बोल दिया
डेमो पिक
जगदीश का कहना है कि मोहल्ला इंद्रानगर स्थित एक पैथोलॉजी के निकट गली में पहले से घात लगाए खड़ी बहू गरिमा व शहर के मोहल्ला पीडीनगर निवासी भांजा कृष्णा शुक्ला पुत्र स्व. शिवाकांत व उसके एक अन्य साथी ने हमला बोल दिया। धारदार हथियार से वार करने से करुणेश के दाहिने हाथ में भी गंभीर चोटें आई है। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बहू, भांजे व उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।