{"_id":"687c0112c7abdcc1c5047b87","slug":"dangal-tomorrow-at-jageshwar-dham-in-nawabganj-more-than-150-wrestlers-will-show-their-moves-kanpur-news-c-362-1-ka11003-127427-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नवाबगंज स्थित जागेश्वर धाम में दंगल कल, दांवपेच दिखाएंगे 150 से ज्यादा पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नवाबगंज स्थित जागेश्वर धाम में दंगल कल, दांवपेच दिखाएंगे 150 से ज्यादा पहलवान
विज्ञापन
कानपुर। नवाबगंज स्थित जागेश्वर धाम में सोमवार को 307वां महादंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के 150 पहलवान अखाड़े में दांवपेच दिखाएंगे। सबसे खास मुकाबला बंगाल के नकाबपोश पहलवान का होगा। ये जानकारी शनिवार को मंदिर परिसर में श्री जागेश्वर महादेव प्रबंधक सभा के दंगल संयोजक जितेंद्र पांडे ने दी।
उन्होंने बताया कि दोपहर ढाई बजे शुरू होने वाले दंगल का शुभारंभ कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार करेंगी। बंगाल के नकाबपोश पहलवान कुश्ती के दौरान अपना मुंह नकाब से ढके रहता है। दंगल में महिला पहलवान भी जोर-आजमाइश करेंगी।
इस बार का दंगल हिंदू-मुस्लिम की एकता का प्रतीक बनेगा। पहली बार सहारनपुर से सुल्तान वारसी आ रहे हैं जिनका मुकाबला भी दिलचस्प होगा। इस दौरान जीएस मिश्र, प्राण श्रीवास्तव, मनु तिवारी, शिवम पांडे, सूरज पांडे, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मिट्टी की जा रही मुलायम
जितेंद्र ने बताया कि कुश्ती के लिए कानपुर देहात के जैतेपुर से दो डंपर चिकनी मिट्टी मंगाई गई है। इसे अखाड़े में बिछाकर मुलायम करने के लिए इसमें दूध, मठ्ठा, हल्दी व गुलाब के फूल का रस मिलाया जा रहा है। सावन माह में पिछले 30 वर्षों से लगातार यह दंगल आयोजित किया जा रहा है। इसे देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं।
ये पहलवान आ रहे
शंकर थापा, पारस थापा (नेपाल), गौरी शंकर (हरिद्वार), बाहुबली (पंजाब), काला चीता (मध्यप्रदेश), नकाबपोश मोसम अली (बंगाल), लवकुश व सुरेंद्र केसरी (उन्नाव), संजू, रवि, बालचंद केसरी (कानपुर), सुल्तान वारसी (सहारनपुर), टाइगर पहलवान (उत्तराखंड), काली पहलवान (हरियाणा), जल्लाद सिंह (राजस्थान) और दो पहलवान दिल्ली के हैं।
महिला पहलवान : वाराणसी की शिवानी, गोरखपुर की नम्रता, हरियाणा की रिया, दिल्ली की कविता व ज्योति और झांसी की पूनम शामिल होंगी।