{"_id":"57ff92e24f1c1b4c2c28de49","slug":"dangal-in-ravatpur-village-at-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में दिखा पहलवानों का दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में दिखा पहलवानों का दम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 13 Oct 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के रावतपुर गांव में हुए दंगल की एक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर के रावतपुर गांव स्थित रामलला मंदिर में विराट दंगल के दौरान पहलवानों की कुश्ती देखने पहुंचे लोग रोमांच से भरपूर नजर आए। दंगल में कन्नौज, उन्नाव, पठानकोट और फर्रुखाबाद के पहलवानों ने कुश्ती लड़ते वक्त अपने भरपूर बल और दांवपेच दिखाएं। यह देख लोगों में जोश रह रहकर हिलोरे मारता नजर आया। दे धोबी पछाड़... दे धोबी पछाड़... बोल-बोलकर लोगों ने छोटे पहलवानों का भी खूब प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
श्रीरामलला जी महाराज रामलीला समिति की ओर से हुए इस विराट दंगल में महिला पहलवानों ने भी कुश्ती लड़ी। कुश्ती विजेता के बतौर बब्बी पहलवान पर सबसे बड़ा 2100 रुपए का इनाम घोषित किया गया। इसके आलावा महिला पहवानों पर भी ऊंचे इनाम घोषित हुए। इस दौरान संयोजक चंद्र कुमार गंगवानी ने विजेता को चांदी का गमला भेंट किया।
विज्ञापन