फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daily trains cancel, buses reduced, passengers, coronavirus

दैनिक ट्रेनें निरस्त, बसें कम, यात्रियों को घंटों करना पड़ रहा है इंतजार

Wed, 28 Apr 2021 09:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Apr 2021 09:03 PM IST
सार

रोडवेज के तमाम कर्मियों-अधिकारियों के संक्रमित होने से बसों का संचालन भी ढंग से नहीं हो रहा है। दिन-दिन भर यात्रियों को इंतजार करना पड़ जाता है।

विज्ञापन
Daily trains cancel, buses reduced, passengers, coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से रेलवे ने बीते दो-तीन दिनों में कानपुर से आसपास के शहरों में चलने वाली 38 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इससे दैनिक यात्री अब बसों की तरफ रुख कर रहे हैं लेकिन उन्हें वहां भी निराश होना पड़ रहा है, क्योंकि 255 बसें चुनाव ड्यूटी पर गई हैं।
विज्ञापन


साथ ही रोडवेज के तमाम कर्मियों-अधिकारियों के संक्रमित होने से बसों का संचालन भी ढंग से नहीं हो रहा है। दिन-दिन भर यात्रियों को इंतजार करना पड़ जाता है। कानपुर से प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली इकलौती दैनिक ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी रेलवे ने 27 अप्रैल को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


इससे कानपुर से उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़ तक रोजाना आने जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। आम दिनों में ही रायबरेली रूट पर बसों का टोटा होता है, ऐसे में इस समय तो रायबरेली के यात्रियों को तीन से चार घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ता है। यही हाल फतेहपुर, प्रयागराज, इटावा, उन्नाव, हरदोई, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, झांसी रूट पर चलने वाली बसों के यात्रियों का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छह बजे प्राइवेट बस से कानपुर पहुंच गया था। अहमदाबाद से आया हूं और उन्नाव के बीघापुर जाना है लेकिन छह घंटे बाद भी बस नहीं मिल सकी है। - अभिषेक

रायबरेली के लालगंज जाना है लेकिन रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर रूट की कोई बस नहीं है, वरना उसी में बैठकर चला जाता। इतने बड़े बस बड्डे पर सिर्फ 12 बसें ही खड़ी हैं। - सतीश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed