फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daily target of 58 hundred, not even one thousand vaccinations

रोजाना 58 सौ का लक्ष्य, टीकाकरण एक हजार का भी नहीं

Sun, 23 May 2021 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Daily target of 58 hundred, not even one thousand vaccinations
कानपुर देहात। जिले में कोरोना की वैक्सीन लगाने की रफ्तार सुस्त है। हर दिन 5800 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है वहीं औसतन रोजाना एक हजार से कम लोगों को टीके लग रहे हैं। शनिवार की समीक्षा में शुक्रवार को केवल 602 लोगों को टीके लगाने की जानकारी मिलने पर डीएम जेपी सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने लक्ष्य के अनुसार लोगों को टीके लगाने के निर्देश सीएमओ को दिए।
विज्ञापन

जिले में 29 स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। हर केंद्र पर कम से कम दो सौ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। शुक्रवार को केवल 10.4 फीसदी वैक्सीनेशन हुआ। इस पर शनिवार को समीक्षा में डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अफसर लोगों को प्रोत्साहित करें। दूसरा टीका लगवाने को भी लोग वैक्सीन सेंटर पर नहीं पहुंच रहे हैं। यह स्थिति खराब है।
विज्ञापन

लेखपालों को दी गई जिम्मेदारी की समीक्षा के निर्देश भी दिए। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने डीएम को बताया कि 1892 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। मौजूदा समय में एल-1 में दो व एल-2 में सात मरीज हैं। प्राइवेट हॉस्पिटल अनन्तराज में पांच, गौरी हॉस्पिटल में नौ, डीएस मेमोरियल में एक मरीज है। आठ मरीज होम आइसोलेशन में हैं। कुल 60 आरआरटी टीमें सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा में डीएम ने भूसा बैंक के लिए सुस्त खरीद पर सीवीओ डॉ. देवकी नंदन लावानिया से नाराजगी जताई। सीडीओ को भूसा बैंक की समीक्षा का निर्देश दिया। यहां एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट व जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन आदि रहे।
संदलपुर में 116 लोगों को लगी वैक्सीन
संदलपुर। ब्लॉक क्षेत्र में वैक्सीनेशन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को इन केंद्रों पर 116 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। तहसीलदार सिकंदरा लखनलाल राजपूत ने बताया कि उरसान में 10, कसोलर में 28, हवासपुर में 38 व पिडांर्थू में 40 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई।
कोरोना को हराकर लौटे स्वास्थ्य कर्मी होंगे सम्मानित
शिवली। कोरोना को मात देकर काम पर लौटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैथा व सीएचसी शिवली के 20 स्वास्थ्य कर्मियों को विधायक प्रतिभा शुक्ला सम्मानित करेगी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी लोगों का जीवन बचाते हैं।
कोरोना वायरस से डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने से बीमारों के उपचार पर असर पड़ता है। कोरोना को हराकर काम पर लौटे स्वास्थ्य कर्मियों की वजह से बीमारों को इलाज मिलने में सहूलियत हुई है। कहा कि शीघ्र की कोविड 19 गाइड लाइन के अनुसार डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को तैयारी करें पूरी
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल मीट के माध्यम से दिए निर्देश
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वर्चुअल मीट के माध्यम से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। डीएम जेपी सिंह व अन्य अफसरों से कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर तैयारी पूरी करने को कहा।

जनपद में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर व्यवस्थाओं का सीएम ने जायजा लिया। निर्देश दिया कि कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले ही सारी तैयारी कर ली जाए। विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य सेवाएं चाक चौबंद रखी जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इस दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय, एसपी केशव कुमार चौधरी, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed