कोरोना कर्फ्यू में ढील के बावजूद 10 जोड़ी ट्रेनें बहाल न होने से दैनिक यात्री होंगे परेशान
कोरोना कर्फ्यू में ढील के बावजूद 10 जोड़ी ट्रेनें बहाल नहीं की गई हैं, इससे दूसरे जिलों में व्यापार या नौकरी करने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसके बावजूद 10 जोड़ी ट्रेनें बहाल नहीं की गई हैं, इससे दूसरे जिलों में व्यापार या नौकरी करने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी होगी। कानपुर के आसपास के जिलों को चलने वाली ट्रेनों को यात्रियों ने बहाल करने की मांग की है।
इन 10 जोड़ी ट्रेनों के चलने का यात्रियों को इंतजार
कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस (04123/04124), कानपुर-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (02179/02180), लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस (05205/05206), कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस (22441/22442), कानपुर-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस (05343/05344), अनवरगंज-कासगंज (05039/05040), कानपुर-मानिकपुर-मेमू (01801/01802), कानपुर-टूंडला (04187/04188), कानपुर-फफूंद (04191/04192), कानपुर सेंट्रल-सूबेदारगंज (04181/04182)
एक जून से 55 जिलों में ढील हो जाएगी। सरकारी कार्यालयों में 100 प्रतिशत हाजिरी रहेगी। इसलिए रेलवे को कम दूरी वाली ट्रेनों को जरूरी हो तो रिजर्व श्रेणी के साथ चलाना चाहिए। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी नहीं होंगी।
निखिल तिवारी, मीडिया प्रभारी, कानपुर-लखनऊ एमएसटी मित्र समिति