फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dacoity was being planned,  Face to face with police, two miscreants injured in encounter, one accomplice also

Orai Crime: डकैती की बना रहे थे योजना...पुलिस से हुआ आमना-सामना, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, एक साथी भी गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 12:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Jul 2023 12:20 PM IST
सार

Orai Police Encounter: एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त डकैती की योजना बना रहे थे। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी प्रदीप राजपूत पर विभिन्न थानों में 25 और धीरेंद्र पर 15 मामले दर्ज हैं। वहीं, तीसरे साथी रमजान के खिलाफ भी एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
Dacoity was being planned,  Face to face with police, two miscreants injured in encounter, one accomplice also
बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में उरई पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसमें पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसके बाद वो भाग नहीं पाए और पकड़ लिए गए। पूछताछ में तीसरे साथी की भी जानकारी पुलिस को हुई।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी डकैती की योजना बना रहे थे। इन पर चोरी और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने एक कार, तमंचा, कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया है। उरई कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस पुलिस को संयुक्त रूप से यह सफलता मिली।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि राठ रोड पर तीन बदमाश कार से डकैती की योजना बना रहे हैं। इस पर कोतवाली पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ पहुंचकर उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और दो बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया। इसमें हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के परा गांव निवासी धीरेंद्र राजपूत, महोबा जिले के खरेला थाना क्षेत्र के बल्लाय निवासी प्रदीप राजपूत को पकड़ा गया है।

विभिन्न थानों में 25 और 15 मामले दर्ज हैं
इसके बाद पुलिस ने उनके एक साथी हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव निवासी रमजान को भी भागने के दौरान पकड़ लिया। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आरोपी प्रदीप राजपूत पर विभिन्न थानों में 25 और धीरेंद्र पर 15 मामले दर्ज हैं। वहीं, तीसरा साथी रमजान के खिलाफ भी एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed