{"_id":"5986b6884f1c1bb06a8b470a","slug":"dacoits-fire-on-inspector-son-beaten-mother-with-rod","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के घर डकैतों का तांडव, बेटे को मारी गोली, पत्नी को रॉड से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के घर डकैतों का तांडव, बेटे को मारी गोली, पत्नी को रॉड से पीटा
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार रात एक दरोगा के घर कयामत की रात बनकर आई। यहां एक दरोगा के घर में डकैतों ने ऐसा आंतक मचाया कि जानकर मन सिहर उठे। शनिवार देर रात को जब दरोगा का परिवार गहरी नींद में सोया था तब डकैत दबे पांव घर में दाखिल हुए और उसके बाद खेला खूनी खेल...
विज्ञापन
Trending Videos
फतेहपुर में घर में डकैती
- फोटो : अमर उजाल
फतेहपुर के बाकरगंज चौंकी क्षेत्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब भिटौरा रोड पर शनिवार देर रात एक दरोगा के घर दो डकैतों ने जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर बेटे को गोली मारी और पत्नी को लोहे की रॉड से लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बदमाश करीब 900000 रुपए के जेवर लेकर भाग निकले। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरौगा के घर में डकैती
- फोटो : अमर उजाल
भिटौरा रोड निवासी विश्राम सिंह मेरठ जिले में लॉकअप इंचार्ज के पद पर तैनात हैं। इन दिनों पैरालिसिस अटैक के चलते 3 महीने से मेडिकल लीव पर है। परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात लगभग लगभग 3:00 बजे दो बदमाश गेट का ताला तोड़कर भीतर घुस आए। छत पर तीन रिश्तेदार सो रहे थे। बदमाशों ने पति पत्नी व बच्चे के साथ सो रहे विश्राम के कमरे में कुंडी लगा दी। कुंडली बाहर से ना बंद होने की वजह से बीच में ही फस कर रह गई।
कमरे में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाल
दूसरे कमरे में बदमाश लाकर तोड़ने लगे खटपट की आवाज सुनकर दरोगा की पत्नी मुन्नी देवी कुंडी खोल कर बाहर निकली। बदमाशों ने लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। मां की चीख सुनकर बेटा अनिकेश बाहर आया उसने एक बदमाश को पकड़ कर पटक दिया।
इसी बीच दूसरे ने तमंचे से सीने में गोली मार दी। फायरिंग सुनकर लोग जाग गए। इधर बदमाश तब तक समेटे हुए करीब 900000 रुपए लेकर चंपत हो गए। कोतवाल एसके सिंह का कहना है कि फॉरेंसिक टीम से छानबीन कराई जा रही है। जल्दी कोई न कोई सुराग हाथ लगेगा। बदमाश लोहे का साबर, पेचकस, चप्पल छोड़ गए हैं। इससे पहले बदमाशों ने एक और जगह वारदात करने की कोशिश की । यदि उसी समय 100 नंबर को सूचना दे दी गई होती तो यह वारदात ना हो पाती। मां बेटे को कानपुर रेफर कर दिया गया है।