फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dabish in search of wanted criminals of Unnao, many cases have been registered on 20 including Saheb Lari

Kanpur Crime: उन्नाव के वांटेड अपराधियों की तलाश में दबिश, साहब लारी समेत 20 पर दर्ज हुए हैं कई केस

Sun, 01 Jan 2023 03:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 03:13 PM IST
सार

सरकारी व निजी जमीन कब्जा करने के मामले में 20 आरोपियों पर दो केस दर्ज हुए हैं। इनमें जाजमऊ निवासी साहब लारी समेत 20 पर उन्नाव में कई केस दर्ज हुए हैं। पुलिस सभी वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Dabish in search of wanted criminals of Unnao, many cases have been registered on 20 including Saheb Lari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ निवासी प्रॉपर्टी डीलर साहब लारी समेत 20 आरोपी उन्नाव से वांटेड हैं। उन्नाव पुलिस पिछले कई दिन से शहर में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है। सरकारी व निजी जमीन कब्जा करने के मामले में इन पर दो केस दर्ज किए गए हैं। शासन से शिकायत पर कार्रवाई हुई है। जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश हैं।

विज्ञापन

अधिकतर आरोपी शहर के रहने वाले हैं। कमिश्नरी पुलिस से भी उन्नाव पुलिस ने मदद मांगी है। उन्नाव में तैनात लेखपाल गणेश शंकर ने जाजमऊ निवासी प्रॉपर्टी डीलर साहब लारी, अंशुल ठाकुर, मुस्ताक लारी, नौशाद लारी, सादाब लारी, धर्मराज निषाद, विमल निषाद व गोलू निषाद पर गंगाघाट कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि इन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग कर दी। वहीं दूसरा मुकदमा कोर्ट के आदेश पर उन्नाव कोतवाली में सफीपुर निवासी प्रेम कुमार ने 12 आरोपियों पर जमीन कब्जा कर प्लाटिंग करने, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इस्तेमाल करने व धोखाधड़ी करने की धारा में दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें साहब लारी, गंगा प्रसाद, रामखेलावन, नन्हा, केशे लाल, उमर तारिक, उस्मान तारिक,खदी जरक, इस्माइल, नजीम अहमद, छोटे लाल व मुश्ताक अहमद नामजद आरोपी हैं। कुछ समय पहले ही दोनों केस दर्ज किए गए हैं। तब से आरोपी फरार चल रहे हैं। साहब लारी समेत आरोपियों की तलाश में उन्नाव पुलिस शहर में डेरा डाले हुए है।

टेनरी प्रकरण में पर्दे के पीछे था साहब लारी
13 जुलाई 2022 को जाजमऊ में शालीमार टेनरी पर कब्जे के प्रयास में दो पक्षों में बवाल हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर पूर्व भाजपा नेता नारायण सिंह भदौरिया समेत आधा दर्जन आरोपियों को जेल भेजा था। इसमें बड़ा खेल साहब लारी का था।

उसने पर्दे के पीछे रहकर टेनरी खरीदने की डील कर रखी थी। खाली कराने का ठेका पूर्व भाजपा नेता एंड कंपनी को दिया था। हैरानी की बात ये है कि इस केस की विवेचना धीरे धीरे ठंडे बस्ते में डाल दी गई। साहब लारी का खेल उजागर नहीं किया गया।

सिपाही था बीच की कड़ी, हुआ ट्रांसफर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक साहब लारी एंड कंपनी और पुलिस के उच्चाधिकारियों से उन्नाव के एक सिपाही ने सांठगांठ कराई थी। जमीन कब्जा कर बेचते थे। शिकायत शासन तक पहुंची। एक बड़े अफसर को जिले से हटाया गया। कुछ समय पहले ही नए एसपी की तैनाती हुई। तब केस दर्ज किए गए। सिपाही की तबादला दूरस्थ थाने में किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed