फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cylinder torn with explosion after leakage in hardoi

हरदोई: लीकेज से आग लगने के बाद धमाके के साथ फटा सिलिंडर, 12 लोग झुलसे

Wed, 01 Jul 2020 03:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jul 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Cylinder torn with explosion after leakage in hardoi
धमाके के साथ फटा सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे गैस सिलिंडर के पास रखे छोटे सिलिंडर ने अचानक आग पकड़ ली। आग लगने से जोर धमाके के साथ छोटा गैस सिलिंडर फट गया। घटना में खाना बना रही महिला समेत 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिलिंडर में लगी आग को बुझाने के लिए मौजूद लोगों ने बोरियों में भरा रखा आटा भी फेंका, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्राम तुर्तीपुर निवासी आदेश खेती करते हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे आदेश की पत्नी नीतू (27) अपनी चचेरी सास लौंगना (45), पत्नी सौदान के साथ घर में गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थी। गैस के पास ही एक दूसरा छोटा गैस सिलिंडर भी रखा हुआ था। छोटे सिलिंडर में गैस लीक हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते छोटे सिलिंडर में आग लग गई। नीतू और लौंगना ने शोर मचाया तो अन्य परिजन और पड़ोसी किसी तरह सिलिंडर को रसोई से बाहर खुले आंगन में ले आए। इसी दौरान सिलिंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि सिलिंडर का आधा हिस्सा घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर स्थित एक तालाब के किनारे तक जा गिरा।


घटना से पूरे गांव में खलबली मच गई। आदेश (35), उसकी पत्नी नीतू और पुत्री पूर्णिमा (डेढ़ वर्ष), लौंगना और उसका पुत्र अभिषेक (15) के अलावा शकुंतला (70) पत्नी बनवारी, रुचि (18) पुत्री करन सिंह, रामचंद्र (55) पुत्र बनवारी, उनकी पत्नी रामकांती (45), उसका पुत्र शिवपूजन (27) और शोभित (21), बहू शीलू (18) पत्नी शिवपूजन भी घायल हो गई। घटना की जानकारी पर सेमरा चौकी प्रभारी जावेद अख्तर मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed