Auraiya: सीआईएसएफ कॉलोनी में फटा सिलिंडर, गुब्बारा फुलाने वाले बुजुर्ग की मौत, बेटा भी गंभीर घायल
सीआईएसएफ आवासीय कॉलोनी में रविवार सुबह गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में गुब्बारा फुलाने वाले बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में दिबियापुर गेल के सीआईएसएफ आवासीय कॉलोनी में रविवार सुबह संरक्षिका हर्बल गार्डन के उद्घाटन की तैयारियों में हड़कंप मच गया। जब गुब्बारा फुलाने के दौरान सिलिंडर फटने से गुब्बारा फुला रहे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला चिकित्सालय में पिता को मृत घोषित कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को औरैया दिबियापुर मार्ग पर स्थित सीआईएसएफ आवासीय कॉलोनी में संरक्षिका हर्बल गार्डन का उद्घाटन कार्यक्रम था। इसके लिए सुबह से ही तैयारियां चल रहीं थीं।
गुब्बारे उड़ाने के लिए दिबियापुर निवासी मुहम्मद इस्लामुद्दीन (65) अपने बेटे मुहम्मद अनीस के साथ सीआईएसएफ कॉलोनी पहुंचे थे। पिता-पुत्र गुब्बारे फुलाने में लगे थे। अचानक तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। इस हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
भीषण ब्लास्ट से बुजुर्ग के नीचे का हिस्सा अलग हुआ
हादसे में पिता इस्लामुद्दीन के कमर से नीचे का हिस्सा उड़ गया, जबकि पुत्र अनीस भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ प्रदीप कुमार, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राकेश कुमार निखज आदि ने घायलों को जिला चिकित्सालय चिचौली भेजा गया।
यहां पर मुहम्मद इस्लामुद्दीन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। सीओ प्रदीप कुमार का कहना है कि अनीस की हालत सामान्य है, जबकि इस्लामुद्दीन को मृत घोषित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।