{"_id":"6aa670a90d853a076c045f21","slug":"cylinder-catches-fire-while-cooking-in-chaubepur-villagers-prevent-major-accident-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, ग्रामीणों ने घर से जलता सिलिंडर निकाला; हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, ग्रामीणों ने घर से जलता सिलिंडर निकाला; हादसा बचा
Sun, 13 Sep 2026 03:20 PM IST
प्रसून शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Sun, 13 Sep 2026 03:20 PM IST
सार
Kanpur News: थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव में रविवार को खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धर्मेंद्र गौतम की पत्नी घर में खाना बना रही थीं, तभी सिलिंडर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिवार के लोग घबरा गए और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जलता सिलिंडर घर से बाहर निकाला
विज्ञापन
आग लगने की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई। उन्होंने किसी तरह जलते हुए सिलिंडर को घर से बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की कोशिश से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इससे आग को घर के अन्य हिस्सों और आसपास फैलने से रोक लिया गया।
फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक बुझ चुकी थी आग
घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। चौबेपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया। सिलिंडर में आग लगने की घटना में परिवार के किसी सदस्य को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
समय रहते ग्रामीणों की मदद से जलते सिलिंडर को घर से बाहर निकाल लेने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने घटना की जांच की है। सिलिंडर में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।