फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cyclist teenager dies due to tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत

Fri, 02 Oct 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cyclist teenager dies due to tractor collision
बरौर(कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के टुटुई चांद गांव के निकट गुरुवार को एक साइकिल सवार किशोर को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बेड़ामऊ डेरा निवासी तिलक सिंह का बेटा नितेश उर्फ गोलू (13) गुरुवार को साइकिल लेकर टुटुई चांद गांव की ओर जा रहा था। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे नितेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मां मीरा देवी, बहनें हिमांशी व प्रांशी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दो बहनों के बीच वह अकेला भाई था। इस बाबत एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed