फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cyber thugs made fake Facebook ID of IIT director

साइबर ठगों ने आईआईटी के निदेशक की फर्जी फेसबुक आईडी बना मांगे रुपये, कल्याणपुर थाने में एफआईआर

Sat, 11 Apr 2020 10:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Apr 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
Cyber thugs made fake Facebook ID of IIT director
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
साइबर क्राइम के क्षेत्र में काम करने वाले आईआईटी कानपुर के निदेशक को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया। निदेशक के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर परिचित से रूपयों की मांग कर डाली। इसके बाद आइआइटी निदेशक ने खुद फेसबुक पर फर्जी अकाउंट देखा तो हैरान रह गए।
विज्ञापन


उन्होंने फेसबुक चैट के पेज के प्रिंटआउट निकलवाए और तुरंत मामले की जानकारी कल्याणपुर पुलिस को दी। उन्होंने आशंका जताई है कि अपराधी फर्जी फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल अन्य अवैध गतिविधियों के लिए भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय कुमार सेठ ने बताया कि ठग ने मैसेंजर के जरिए उनके परिचितों को मैसेज भेजे थे। कॉल आने पर उन्हें जालसाजी का पता चला। तहरीर लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ठग का पता लगाने के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed